विभिन्न गणितज्ञों के अनुसार गणित की परिभाषाएं


1. मार्शल एच. स्टोन के अनुसार,"गणित एक ऐसी अमूर्त व्यवस्था का अध्ययन है जो की अमूर्त तत्वों से मिलकर बनी है ।इन तत्वों को मूर्त रूप में परिभाषित किया गया है।"

2. Bertrand Russel के अनुसार,"गणित एक ऐसी विषय है जिसमें यह भी नहीं जानते कि हम जो कह रहे हैं, वह सत्य है।"

3. गैलीलियो के अनुसार,"गणित वह भाषा है जिसमें परमेश्वर ने संपूर्ण जगत यार ब्रह्मांड को लिख दिया है। "

4. लौक के अनुसार,"गणित वह मार्ग है जिसके द्वारा बच्चों के मान या मस्तिष्क में तर्क करने की आदत स्थापित होती है।"

5. Gauss के अनुसार,"गणित विज्ञान की रानी है।"

6. बेल महोदय के अनुसार," गणित को विज्ञान का नौकर माना जाता है।"

7. J.Willard Gibbs के अनुसार,"गणित एक भाषा है।"

8. बेकन के अनुसार," गणित सभी विज्ञानों का मुख्य द्वार एवं कुंजी है।"

9. Kant के अनुसार,"एक प्राकृतिक विज्ञान केवल उसी स्थिति में विज्ञान है जब तक इसका स्वरूप गणितीय है।"

10. Berthelot के अनुसार,"गणित सभी वैज्ञानिक शोधों का एक अति महत्वपूर्ण उपकरण है।"

11. कॉमटे के अनुसार,"वह सभी वैज्ञानिक शिक्षा जो गणित को साथ लेकर नहीं चलते, अनिवार्यत: अपने मूल रूप में दोषपूर्ण होती है।"

12. होगबेन के अनुसार,"गणित सभ्यता और संस्कृति का दर्पण है।"

13. व्हाइटहैड के अनुसार,"व्यापक महत्व की दृष्टि से गणित सभी प्रकार की औपचारिक निगमनात्मक तार्किक योग्यता का विकास है।"


     उपर्युक्त परिभाषा ओं के आधार पर गणित के संबंध में सारांश रूप में हम कह सकते हैं कि-

1. गणेश स्थान तथा संख्याओं का विज्ञान है।

2. गणित गणना का विज्ञान है।

3. गणित माप, तौल, मात्रा तथा दिशा का विज्ञान है।

4. गणित विज्ञान की क्रमबद्ध, संगठित तथा यथार्थ शाखा है।

5. इसमें मात्रात्मक तथ्यों और संबंधों का अध्ययन किया जाता है।

6. यह तार्किक विचारों का विज्ञान है।

7. गणित के अध्ययन से मस्तिष्क में तर्क करने की आदत स्थापित होती है।

8. यह आगमनात्मक प्रायोगिक विज्ञान है।

9. गणित वह विज्ञान है जिसमें आवश्यक निष्कर्ष निकाले जाते हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

संप्रेषण की परिभाषाएं(Communication Definition and Types In Hindi)

  संप्रेषण की परिभाषाएं(Communication Definition and Types In Hindi) संप्रेषण का अर्थ ‘एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को सूचनाओं एवं संदेशो...