हावर्ड गार्डनर का बहुबुद्धि सिद्धांत Howard Gardner’s Multiple Intelligence Theory
बहु – बुद्धि का सिद्धांत हॉवर्ड गार्डनर ने 1983 दिया था। जिसमे उन्होंने सात तरह की बुद्धि बताई थी। इनके अनुसार बुद्धि कोई एक तत्व नहीं है बल्कि कई अलग-अलग प्रकार की बुद्धियों का अस्तित्व होता है। प्रत्येक बुद्धि एक दूसरे से स्वतंत्र रहकर कार्य करती है।
किसी समस्या का समाधान खोजने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार की बुद्धियाँ आपस में अंतःक्रिया करते हुए साथ-साथ कार्य करती हैं।
गार्डनर ने अपनी पुस्तक “फ्रेम्स ऑफ माइंड : द थ्योरी ऑफ मल्टीपल इंटेलिजेंस” मे इसे विस्तारपूर्वक बताया है।
हॉवर्ड गार्डनर ने बहु- बुद्धि सिद्धांत को विकसित किया जो विभिन्न प्रकार की बुद्धिमत्ताओं की उपस्थिति की व्याख्या करता है: इनमे
1. शरीर-मनोगतिकी
2. अंतर्वैयक्तिक,
3. अंतरावैयक्तिक,
4. तार्किक गणितीय,
5. सांगीतिक,
6. प्रकृतिवादी,
7. मौखिक भाषाई
8. दृश्य- स्थानिक
बहु- बुद्धि सिद्धांत सिद्धांत जिसमें आठ अलग-अलग प्रकार की बुद्धि शामिल है, एक अमेरिकी मनोवैज्ञानिक ‘हावर्ड गार्डनर द्वारा प्रतिपादित किया गया है।
यह सिद्धांत इस बात पर जोर देता है कि:
- बुद्धि कई प्रकार की होती है।
- बुद्धि को किसी एक डोमेन से नहीं बांधा जा सकता ।
- प्रत्येक व्यक्ति की अपनी अनूठी क्षमताएं होती हैं।
- बुद्धि एक सामान्य कारक का प्रभुत्व नहीं है।
परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है हावर्ड गार्डनर के सिद्धांत से जुड़े यह प्रश्न
1. बहुविध बुद्धि सिद्धांत के अनुसार सभी प्रकार के पशुओं, खनिजों और पेड़-पौधों को पहचानने और वर्गीकृत करने की योग्यता ————— कहलाती है
A. तार्किक -गणितीय बुद्धि
B. प्राकृतिक बुद्धि
C. भाषिक बुद्धि
D. स्थानिक बुद्धि
Ans- B
2- एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों की विभिन्न अधिगम शैलियों को संतुष्ट करने के लिए विविधतापूर्ण कार्यों का उपयोग करती है वह से प्रभावित है
A. कोहलबर्ग के नैतिक विकास का सिद्धांत
B. गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत
C. वाइगोत्सकी के सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत
D. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत
Ans- B
3. शारीरिक-गतिक बुद्धि रखने वाले बच्चे की अंतिम अवस्था निम्नलिखित में से कौन सी हो सकती है
A. शल्य चिकित्सक
B. कवि
C. वाचक
D. राजनीतिक नेता
Ans- A
4. बहुबुद्धि सिद्धांत निम्नलिखित निहितार्थ देता है सिवाय-
A. विविध तरीकों से सीखने का आकलन किया जा सकता है
B. संवेगात्मक बुद्धि, बुद्धि-लब्धि से संबंधित नहीं है
C. बुद्धि प्रक्रमण संक्रियाओं का एक विशिष्ट समुच्चयहै जिसका उपयोग एक व्यक्ति द्वारा समस्या एक व्यक्ति समाधान के लिए किया जाता है।
D. विषयों को विभिन्न तरीकों से प्रस्तुत किया जा सकता है
Ans- C
5. निम्नलिखित में से कौन-सी बहुबुद्धि सिद्धांत की आलोचना है
A. बहुबुद्धि शिक्षार्थियों को अपने रुझान को खोजने में मदद उपलब्ध कराती है।
B. यह व्यावहारिक बुद्धि पर आवश्यकता से अधिक बल देती है।
C. यह अनुभव साक्ष्यों को बिल्कुल भी समर्थन नहीं दे सकता।
D. बहुबुद्धि केवल ‘प्रतिभाएं हैं पूर्ण रूप में बुद्धि में विद्यमान रहती है
Ans- D
6. हावर्ड गार्डनर का बुद्धि सिद्धांत …………… पर बल देता है
A. शिक्षार्थियों में अनुबंधित कौशलों
B. सामान्य बुद्धि
C. विद्यालय में आवश्यक समान योग्यताओं
D. प्रत्येक व्यक्ति की विलक्षण योग्यताओं
Ans- D
7. निम्नलिखित में से कौन सा निरीक्षण हॉवर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत का समर्थन करता है?
A. मस्तिष्क के एक भाग में हुई क्षति केवल किसी एक विशिष्ट योग्यता को ही प्रभावित करती है ना कि संपूर्ण को।
B. बुद्धि विश्लेषणात्मक, रचनात्मक एवं व्यवहारात्मक बुद्धियों की अंतः क्रिया है।
C. विभिन्न विधियां अपने स्वरूप में पदानुक्रमात्मक हैं।
D. अनुदेशन के प्रारूप का निर्माण करते समय अध्यापकों को किसी एक विशिष्ट शैक्षिक नवाचार के सिद्धांत का अनुपालन करना चाहिए।
Ans- A
8. निम्नलिखित में से कौन सा आलोचनात्मक दृष्टिकोण बहुबुद्धि सिद्धांत से संबंध नहीं है
A. यह शोध आधारित नहीं है।
B. विभिन्न विधियां भिन्न-भिन्न विद्यार्थियों के लिए विभिन्न पद्धतियों की मांग करती है।
C. प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रायः एक क्षेत्र में ही अपनी विशेषता प्रदर्शित करते हैं।
D. इसका कोई अनुभवात्मक आधार नहीं है।
Ans- C
9. ‘बहुबुद्धि सिद्धांत’ को वैध नहीं माना जा सकता, क्योंकि
A. विशिष्ट परीक्षणों के अभाव में भिन्न बुद्धियों का मापन संभव नहीं है
B. यह सभी सात बुद्धियों को समान महत्व नहीं देता है
C. यह केवल अब्राहम मैस्लो के जीवन भर के सुदृढ़ अनुभवात्मक अध्ययन पर आधारित है
D. यह सर्वाधिक महत्वपूर्ण सामान्य बुद्धि ‘g’ के अनुकूल (सुसंगत) नहीं है
Ans- A
10. ‘बहुबुद्धि सिद्धांत’ के संदर्भ में एयर फोर्स पायलट बनने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी बुद्धि की आवश्यकता है?
A. अंतः वैयक्तिक
B. भाषिक
C. गतिक
D. अंतरा वैयक्तिक
Ans- C
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें