Bihar gk 100+ MCQs BPSC Teacher Exam 7 phase model paper set
अध्याय 9 बिहार मध्यकालीन इतिहास
Q.1. मध्यकालीन बिहार से संबंधित इन स्रोतों को सही सुमेलित करें– रचना रचनाकार
(A) तारीखे शेरशाही 1. अब्बास सर्वानी
(B) वाकियाते मुश्ताकी 2. रिज्कुलाह
(C) अफसनाएँ जहाँ 3. शेख कबीर
(D) बसातीनुल उन्स 4. इखत्सान देहलवी
कूट : A B C D
(A) 2 3 1 4
(B) 1 2 3 4
(C) 3 4 1 2
(D) 4 3 2 1
Ans: (B)
Notes – तारीखे शेरशाही-अब्बास सर्वानी वाकियाते मुश्ताकी-रिज्कुलाह असफनाएँ जहाँ-शेख कबीर बसातीनुल उन्स-इखत्सान देहलवी इनके अतिरिक्त मध्यकालीन बिहार की साहित्यिक क्षेत्र की जानकारी मिन्हाज की तबकाते नासिरी, गुलाम हुसैन सलीम की रियाज-उस-सलातीन, गुलाम हुसैन तबातताई की सीयर-उल-मुताखेरीन आदि रचनाओं से ज्ञात होता है। इतिहास की कुछ ग्रंथों से सामान्य जानकारी बिहार के संदर्भ में प्राप्त हुई है।
Q.2. सासाराम किसके मकबरे के लिए प्रसिद्ध है?
(A) शेरशाह सूरी
(B) हसन खां सूर
(C) इस्लाम शाह
(D) उपर्युक्त सभी
Ans: (D)
Notes – सासाराम बिहार के रोहतास जिले में स्थित है। यह हसन खाँ सूर, शेरशाह तथा इस्लाम शाह के मकबरे के लिए प्रसिद्ध है।
Q.3. बिहार के कर्नाट वंश के शासक हरिसिंह देव को पराजित करने वाला सुल्तान कौन था?
(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) गयासुद्दीन तुगलक
(C) बलबन
(D) फिरोजशाह तुगलक
Ans: (B)
Notes – 1324 ई. में बंगाल अभियान से वापसी पर गयासुद्दीन तुगलक ने बिहार के कर्नाट वंश के सम्राट हरिसिंह को पराजित कर उसके राज्य पर अधिकार कर लिया। इस युद्ध में कर्नाट वंश का अंत हो गया तथा हरिसिंह कर्नाट वंश के अंतिम शासक साबित हुए।
Q.4. राजा मान सिंह को बिहार प्रांत का प्रांतपति किसने नियुक्त किया था-
(A) औरंगजेब
(B) हुमायूँ
(C) अकबर
(D) जहाँगीर
Ans: (C)
Notes – अकबर द्वारा 1587 ई. में राजा मानसिंह को बिहार प्रांत का प्रांतपति नियुक्त किया गया। 1589 ई. में जब राजा भगवान दास की मृत्यु हो गई तो मान सिंह को ‘राजा’ की पदवी दी गई एवं पांँच हजारी मनसब भी प्रदान किया गया।
Q.5. इल्तुतमिश ने 1225 के लगभग किसे पराजित कर बिहार पर अधिकार कियाथा?
(A) मलिक अलाउद्दीन जानी
(B) दौलतशाह खिलजी
(C) हस्मुद्दीन इवाज खिलजी
(D) उपर्युक्त में कोई नहीं
Ans: (C)
Notes – दिल्ली में जब इल्तुतमिश सुल्तान बना तो प्रारम्भ में वह बिहार की ओर ध्यान देने में असफल रहा, परंतु 1225 ई॰ में उसका इसी समय राजमहल की पहाड़ियों में तेलियागढ़ी के पास हस्मुद्दीन इवाज खिलजी की सेना से सामना हुआ, जिसका अन्त इवाज द्वारा इल्तुतमिश की अधीनता की स्वीकारोक्ति में हुआ। इसी समय बिहार पर इवाज को अपना अधिकार छोड़ना पड़ा एवं इल्तुतमिश ने मलिक अलाउद्दीन जानी को बिहार में दिल्ली के प्रथम प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया।
Q.6. शेरशाह को शेर खाँ की उपाधि किसने दी थी?
(A) मुहम्मद नूहानी ने
(B) हसन खाँ ने
(C) दरिया खाँ नूहानी ने
(D) इस्लाम शाह ने
Ans: (C)
Notes – शेरशाह का जन्म 1472 ई. में बजवाड़ा [होशियारपुर] में हुआ था। इनके बचपन का नाम फरीद खाँ था।
Q.7. बिहार में शांति व्यवस्था स्थापित करने के बाद राजा मानसिंह ने उड़ीसा पर कब आक्रमण किया था?
(A) 1590 ई.
(B) 1595 ई.(C) 1596 ई.
(D) 1599 ई.
Ans: (C)
Notes – बिहार में शान्ति व्यवस्था स्थापित करने के उपरांत राजा मानसिंह ने उड़ीसा [ओडिशा] पर 1590 ई. में आक्रमण किया। इस आक्रमण में बंगाल के सूबेदार एवं अधिकारियों ने भी सहायता दी।
Q.8. निम्न में से कौन सल्तनत काल में बिहार का राज्यपाल नहीं रहा था?
(A) तुगान खाँ
(B) सैफुद्दीन ऐबक
(C) हातिम खाँ
(D) मुबारिज खाँ 2
Ans: (D)
Notes – सामान्य तौर पर माना जाता है कि बिहार पर आक्रमण करने वाला प्रथम तुर्क बख्तियार खिलजी था। इल्तुतमिश ने 1225 में मलिक अलाउद्दीन जानी को बिहार में दिल्ली के प्रथम प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया।
Q.9. कर्नाट वंश का अंतिम शासक कौन था?
(A) शिव सिंह
(B) हरि सिंह
(C) नरसिंह सिंह
(D) शक्ति सिंह
Ans: (B)
Notes – पाल शासक रामपाल के समय में मिथिला के क्षेत्र में कर्नाट राजवंश [1097-1324 ई.] का उदय हुआ इस वंश के संस्थापक राजा नान्यदेव थे। 1324 ई. में बंगाल अभियान से वापसी पर गयासुद्दीन तुगलक ने कर्नाट वंश के शासक हरिसिंह पर आक्रमण किया।
Q.10. तिरहुत के मुख्य क्षेत्र में कर्नाटों के स्थान पर किस वंश का राज्य स्थापित हुआथा?
(A) मिथिलावंश
(B) मल्ल वंश
(C) कोइलवरवंश
(D) आइनवारा वंश
Ans: (D)
Notes – हरिसिंह के पश्चात् कर्नाट वंश का क्या हुआ, निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसा माना जाता है कि हरिसिंह के पश्चात् क्रमश: मतिसिंह, शक्तिसिंह और श्यामसिंह राजा हुए, परन्तु इनका शासन निचले मैदानी इलाके से तिरहुत के मुख्य क्षेत्र में कर्नाटों के स्थान पर वंश का राज्य स्थापित हुआ।
Q.11. दरभंगा में एक दुर्ग एवं जामा मस्जिद का निर्माण करवाने वाला सुल्तान कौन था?
(A) गयासुद्दीन तुगलक
(B) फिरोज तुगलक
(C) मोहम्मद बिन तुगलक
(D) अलाउद्दीन खिलजी
Ans: (C)
Notes – दरभंगा में एक दुर्ग एवं जामा मस्जिद का निर्माण करवाने वाला सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक था। मुहम्मद बिन तुगलक के समय में भी बिहार पर दिल्ली का नियंत्रण बना रहा।
Q.12. मुगलकालीन बिहार का गवर्नर कौन था?
(A) शुज्जात खाँ
(B) सइद खाँ
(C) मुकर्रब खाँ
(D) उपर्युक्त सभी
Ans: (D)
Notes – मुजफ्फरखान को 1575-77 ई. में बिहार का गवर्नर मुगलों द्वारा नियुक्त किया गया। 1577 ई. में मुजफ्फर खान को आगरा बुला लिया गया।
Q.13. शेर खाँ बिहार के किस शासक का संरक्षक नियुक्त हुआ था?
(A) दरिया खाँ
(B) जलाल खाँ
(C) इस्लाम खाँ
(D) बहार खाँ
Ans: (B)
Notes – बिहार के इतिहास में नूहानी वंश का महत्वपूर्ण स्थान है। बहार खाँ लोहानी 1522 ई. में बिहार का शासक बना एवं सुल्तान मुहम्मद का पदवी धारण करके दिल्ली सल्तनत से अपनी स्वतंत्रता घोषित कर दी।
Q.14. खान जमान खाँ के बाद निम्नलिखित में से कौन बिहार का सूबेदार बना?
(A) नुसरतयारखाँ
(B) फखरुद्दौलाखाँ
(C) अलीवर्दी खाँ
(D) हैबतजंग
Ans: (C)
Notes – सर बुलंद खाँ के पश्चात् खान जमान खाँ [1718-21 ई.] बिहार का सूबेदार बना, तत्पश्चात् नुसरतयार खाँ। अगले पाँच वर्ष में कई सूबेदार थोड़े-थोड़े समय के लिए नियुक्त हुए।
Q.15. मुगल शासक फर्रुखशियर के शासनकाल में बिहार में कितने गवर्नर बने?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
Ans: (C)
Notes – फर्रुखसियर [1712-1719 ई.] के शासनकाल में बिहार में खाँ गवर्नर बने
(A) खैरात खाँ [1712 से 1714 ई.]
(B) मीर जुमला [1715 ई.]
(C) सर बुलंद खाँ [1716-1718 ई.]
(D) खान जमान खाँ [1718-21 ई.]
Q.16. भोजपुर में उज्जैनिया वंश का संस्थापक कौन था?
(A) भोजराज
(B) संग्राम देव(C) संतन सिंह
(D) सोमराज
Ans: (C)
Notes – धार मालवा पर अलाउद्दीन खिलजी का अधिकार हो जाने के बाद भोजराज ने अपने पुत्र देवराज एवं अन्य राजपूत अनुयायियों के साथ अपना पैतृक स्थान छोड़कर बिहार के चेरो राजा मुकुन्द के यहाँ शरण ली। तत्पश्चात् मुस्लिम आक्रमण में राजा मुकुन्द मारा गया एवं तब उसका पुत्र सहसबल चेरो राजा बना, जिसने भोजराज को मार डाला।
Q.17. शेरशाह का मकबरा कहाँ है?
(A) पटना में
(B) गया में
(C) दिल्ली में
(D) सासाराम में
Ans: (D)
Notes – शेरशाह का मकबरा बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में स्थित है। यह मकबरा एक विशाल झील के मध्य स्थित अष्टकोण् ाीय आकार का चौकोर चबूतरे पर बना है जिसमें चारों ओर सीढ़ियाँ हैं।
Q.18. तिरहुत के किस वैनवार वंश के शासक के छत्रछाया में प्रसिद्ध कवि विद्यापति ने अपने काव्य की रचना की थी?
(A) हरि सिंह
(B) महेश ठाकुर
(C) शिव सिंह
(D) शक्ति सिंह
Ans: (C)
Notes – विद्यापति का जन्म 1380 ई. में बिहार के दरभंगा, वर्तमान में मधुबनी जिले के विस्फी ग्राम में हुआ था। इस समय तिरहुत मुख्य क्षेत्र में वैनवार वंश का राज्य स्थापित था।
Q.19. निम्नलिखित में से किस उज्जैनी राजपूत को मुहम्मदशाह शर्की की सेना ने पराजित कर मार डाला?
(A) ईश्वर सिंह
(B)ओंकारदेव
(C) दुर्लभ देव
(D) संग्राम सिंह
Ans: (C)
Notes – संग्रामदेव के बाद ईश्वर सिंह राजा बने, जिन्हें मुहम्मद शाह शर्फी की सेना ने पराजित कर मार डाला। इसके बाद ओंकारदेव के नेतृत्व में उज्जैनों ने पुन: 1457 ई. के आसपास भोजपुर पर अधि कार कर लिया एवं बिहटा को अपना केंद्र बनाया।
Q.20. किस वर्ष नासिरुद्दीन ने बिहार का शासन ख्वाजा जहाँ को सौंप दिया था?
(A) 1390 ई.
(B) 1394 ई.(C) 1270 ई.
(D) 1294 ई.
Ans: (B)
Notes – 1394 ई. में तुगलक सुल्तान नासिरुद्दीन महमूद ने बिहार का शासन ख्वाजाजहाँ को सौंप दिया था। उसे ‘सुल्तान उस शर्क’ की उपाधि प्राप्त थी।
(A) बाबर
(B) हुमायूँ
(C) शेरशाह
(D) औरंगजेब
Ans: (C)
Notes – शेरशाह ने कबूलियत एवं पट्टा प्रथा की शुरुआत की थी। भूमि की व्यवस्थित माप के लिए शेरशाह ने सिकन्दरी गज [39 अंगुल या 32 इंच] एवं सन की डन्डी काप्रयोग किया।
Q.22. नालंदा विश्वविद्यालय को किसने ध्वस्त किया था?
(A) महमूद गजनी
(B) मोहम्मद गौरी
(C) बाबर
(D) बख्तियार खिलजी
Ans: (D)
Notes – बिहार में मुस्लिम प्रभुत्व की स्थापना का श्रेय इख्तयारुद्दीन बिन बख्तियार खिलजी को है। 1198 ई. के लगभग उसने नालन्दा एवं विक्रमशिला को लूट कर विध्वंस मचा दिया था।
Q.23. किस वर्ष सिकन्दर लोदी से पराजित होकर जौनपुर के सुल्तान हुसैनशाह शर्की ने बिहार में शरण प्राप्त की थी?
(A) 1491 ई.
(B) 1498 ई.(C) 1495 ई.
(D) 1500 ई.
Ans: (C)
Notes – 1491 ई. में सिकन्दर लोदी से पराजित होकर जौनपुर के सुल्तान हुसैनशाह शर्की ने बिहार में शरण प्राप्त की थी। इस युद्ध में हुसैन शाह शर्की का साथ दे रहे बारबक शाह और शालीवाहन के पराजित होने तथा हुसैन शाह शर्की को पराजय का मुँह देखना पड़ा।
Q.24. औरंगजेब ने किस वर्ष अपने पौत्र राजकुमार अजीम को बिहार का सूबेदार नियुक्त किया था?
(A) 1665 ई.
(B) 1695 ई
(C) 1705 ई.
(D) 1702 ई.
Ans: (D)
Notes – औरंगजेब ने 1702 ई. में अपने पौत्र राजकुमार अजीम को बिहार का सूबेदार नियुक्त किया। अजीम ने पटना का पुनर्निर्माण कराया तथा इसको नया नाम ‘अजीमाबाद’ दिया।
Q.25. बिहार के सबसे पहले सूफी संत कौन थे?
(A) इमाम ताज फकीह
(B) सालार मसूद गाजी
(C) दरिया साहेब
(D) शर्फुद्दीन याह्या मनेरी
Ans: (C)
Notes – बिहार के सबसे पहले संत इमाम ताज फकीह थे। मध्यकालीन बिहार में सांस्वृQतिक प्रगति का क्रम बना रहा और एक समन्वित परम्परा विकसित हुई जिसमें सूफी संतों की देन महत्वपूर्ण रही।
Q.26. बेनीबन अभिलेख निम्नलिखित में किस शासक का है?
(A) मुहम्मद-बिन-तुगलक
(B) शेरशाह
(C) हुमायूँ
(D) अकबर
Ans: (C)
Notes – बेनीबन अभिलेख का निर्माण मुहम्मद-बिन-तुगलक ने किया था।
Q.27. इब्राहिम लोदी के काल में बिहार कासूबेदार कौन था, जिसने सुल्तान के विरुद्ध विद्रोह किया था?
(A) हसन खाँ सूरी
(B) बहार खाँ लोहानी
(C) अब्बास खान सरवानी
(D) दरिया खाँ नूहानी
Ans: (D)
Notes – दरिया खाँ लोहानी [1495-1522] एक लम्बे समय तक बिहार का प्रभारी शासक रहा। बिहार के इतिहास में नूहानी वंश का महत्वपूर्ण स्थान है।
Q.28. बिहार का सूबेदार शाईस्ता खाँ किसके शासन काल में था?
(A) अकबर
(B) जहाँगीर
(C) शाहजहाँ
(D) औरंगजेब
Ans: (C)
Notes – शाहजहाँ के शासनकाल में बिहार का सूबेदार शाइस्ता खाँ था। इसके अलावा अब्दुल्ला खाँ, सईद खाँ, जफर खाँ, जुल्फिकार खाँ शाहजहाँ के समय में बिहार के सूबेदार बनें।
Q.29. कर्नाट वंश का संस्थापक कौन था?
(A) नरसिंह गुप्त
(B) नान्यदेव
(C) उदयिन
(D) कालाशोक
Ans: (B)
Notes – मिथिला क्षेत्र में कर्नाट राजवंश का उदय 1097 ई. में हुआ। इस वंश का संस्थापक नान्यदेवथा।
Q.30. किस वर्ष शाहजहाँ ने अपने विश्वस्त अब्दुल्ला खान बहादुर फिरोजजंग को बिहार का गवर्नर नियुक्त किया था?
(A) 1630 ई.
(B) 1632 ई.(C) 1635 ई.
(D) 1640 ई.
Ans: (B)
Notes – 1632 ई. में शाहजहाँ ने अपने विश्वस्त अब्दुल्ला खान बहादुर फिरोज जंग को बिहार का गवर्नर नियुक्त किया, परन्तु इस अवधि में अधिकांश समय उसे विद्रोहियों को दबाने के लिए बिहार ही रहना पड़ा।
Q.31. बिहार राज्य का नाम बिहार किस काल में पड़ा?
(A) मुगल
(B) तुगलक
(C) खलजी
(D) गुलाम वंश
Ans: (B)
Notes – इतिहासकारों का मानना है कि बिहार प्रदेश का नाम बिहार तुर्कों का ही दिया हुआ है। इस क्षेत्र में बौद्ध विहारों [Vihar] की संख्या काफी थी।
Q.32. कर्नाट वंश का पूर्णत: अंत कब हुआथा?
(A) 1378 ई॰ तक
(B) 1350 ई॰ तक
(C) 1355 ई॰ तक
(D) 1360 ई॰ तक
Ans: (C)
Notes – कर्नाट वंश का शासन का अंत 1324 ई. में गयासुद्दीन तुगलक के हाथों हरिसिंह के पराजित होने के साथ ही हो गया। परन्तु कर्नाट वंश का पूर्णत: अंत 1378 ई. तक हुआ।
Q.33. मिथिला के कर्नाट शासकों की राजधानी कहाँ थी?
(A) पटना
(B) वैशाली
(C) तिरहुत
(D) सिमराँवगढ़
Ans: (D)
Notes – मिथिला के कर्नाट शासकों की राजधानी सिमराँवगढ़ थी। कर्नाट राज्यके उत्तर में हिमालय पर्वत, दक्षिण में गंगा, पश्चिम में गंडक एवं पूरब में कोसी नदी थी।
Q.34. बिहार राज्य का नाम बिहार किसने दिया था?
(A) मुगलों ने
(B) मौर्यों ने
(C) अंग्रेजों ने
(D) तुर्कों ने
Ans: (D)
Notes – बिहार प्रदेश का बिहार नाम तुर्कों का ही दिया हुआ है। इस क्षेत्र में बौद्ध विहारों की संख्या अधिक थी।
Q.35. बहार खाँ लोहानी किस वर्ष बिहार का शासक बना?
(A) 1522
(B) 1533
(C) 1534
(D) 1535
Ans: (C)
Notes – बहार खाँ लोहानी 1522 में बिहार का शासक बना एवं सुल्तान मुहम्मद का पदवी धारण करके दिल्ली सल्तनत से अपनी स्वतंत्रता घोषित कर दी और उसने संभवत: दिल्ली पर अधिकार करने की योजना भी बनाई।
Q.36. बिहार में किसके समय में पंजी-प्रबंध का विकास हुआ था?
(A) कर्नाटशासक
(B) तुर्क शासक
(C) गहड़वाल शासक
(D) उज्जैनी शासक
Ans: (C)
Notes – बिहार में कर्नाट राजवंश के समय में पंजी-प्रबंध का विकास हुआ था। पटवारी व्यवस्था का मिथिला में प्रारम्भ इसी समय हुआ।
Q.37. भोजपुर के उज्जैनी शासक निम्न में से कौन नहीं थे?
(A) दुर्लभ देव
(B) राजा राम शाही
(C) सोमराज
(D) सहसबल
Ans: (D)
Notes – सहसबल चेरो राजा मुकन्द का बेटा था जिसने उज्जैनी राजा भोजराज को मार डाला था। सहसबल को 1324 ई. में देवराज उर्फ संतन सिंह ने मार कर चेरो राज्य पर अधिकार कर लिया तथा उज्जैनिया राजवंश की स्थापना की।
Q.38. मुहम्मद बिन तुगलक ने बिहार के किस नगर का नाम तुगलकपुर कर दिया था?
(A) दरभंगा [तिरहुत]
(B) बख्तियारपुर
(C) भागलपुर
(D) गया
Ans: (C)
Notes – बरनी के अनुसार तिरहुत [दरभंगा] से मुहम्मद बिन तुगलक के समय खराज [भूमिकर] नियमित रूप से आ रहे थे। इस समय तिरहुत सिक्का जारी करने वाला शहर बन गया था।
Q.39. बिहार में तुर्क सत्ता की स्थापना कब हुई?
(A) 1292 में
(B) 1298 में
(C) 1194 में
(D) 1198 में
Ans: (D)
Notes – बिहार में तुर्क सत्ता की स्थापना 1198 ई. में हुई। 1198 ई. में बख्तियार खिलजी ने मगध के क्षेत्र में प्रथम आक्रमण किया एवं उसे लूटा।
Q.40. मध्यकाल में पटना का नवनिर्माण किसने करवाया था?
(A) अजीम-उश-शान ने
(B) मुहम्मद बिन तुगलक ने
(C) शेरशाह ने
(D) औरंगजेब ने
Ans: (C)
Notes – शेरशाह ने पंजाब एवं बंगाल में अपने कदम जमाने के बाद वह बिहार में पटना आया। इस समय बिहार प्रान्त की राजधानी बिहार शरीफ थी।
Q.41. सूर वंश की स्थापना किसने की थी?
(A) शेरशाह
(B) हसन खाँ
(C) मुहम्मद नूहानी
(D) दरिया खाँ
Ans: (C)
Notes – शेरशाह का बचपन का या मूल नाम फरीद खाँ था। शेरशाह, सासाराम के जागीरदार हसन खाँ का पुत्र था।
Q.42. बिहार को मुगल साम्राज्य के प्रांत का दर्जा कब दिया गया था?
(A) 1580 में
(B) 1529 में
(C) 1570 में
(D) 1560 में
Ans: (C)
Notes – बिहार को मुगल साम्राज्य के प्रांत का दर्जा 1580 में दिया गया। अकबर के समय 1580 ई. के अन्त तक लगभग सम्पूर्ण बिहार पर पुन: मुगलों का अधिकार हो गया।
Q.43. बिहार में किस मुगल शासक का राज्याभिषेक अंग्रेजों के संरक्षण में हुआ?
(A) फरुर्खसियर
(B) शाह आलम – II
(C) मुहम्मद शाह रंगीला
(D) बहादुरशाह [मुअज्जम]
Ans: (B)
Notes – बिहार में मुगल शासक शाह आलम द्वितीय [1759-1806 ई.] का राज्याभिषेक अंग्रेजों के संरक्षण में हुआ था। मुगल सम्राट आलमगीर द्वितीय की मृत्यु के बाद अली गौहर [शाह आलम द्वितीय] का पटना में अंग्रेजों की फैक्टरी में राज्याभिषेक किया गया।
Q.44. बिहार में मुगल स्थापत्य कला का उदाहरण है –
(A) पटना स्थित सांगी मस्जिद
(B) मनेर स्थित शाह दौलत का मकबरा
(C) पटना में स्थित सैफ खां का मकबरा
(D) उपर्युक्त सभी
Ans: (D)
Notes – बिहार में मुगल स्थापत्य कला का उदाहरण है –मनेर स्थित शाह दौलत का मकबरा। मुगल काल में ही बना स्थापत्य कला का नमूना मनेर में स्थित मखदूम शाह दौलत का मकबरा है, जिसे छोटी दरगाह के नाम से जाना जाता है।
Q.45. अलीवर्दी खां ने बिहार में अफगानों को किस युद्ध में पराजित किया था?
(A) बक्सर के युद्ध
(B) पटना के युद्ध
(C) दरभंगा के युद्ध
(D) गया के युद्ध
Ans: (B)
Notes – मार्च 1739 ई. में जब शुजाउद्दीन की मृत्यु हुई तब अलीवर्दी खाँ ने इस मौके का फायदा उठाकर गीरिया के युद्ध में शुजाउद्दीन के वंशजों को हराया और बंगाल एवं बिहार का स्वतंत्र नवाब बन गया। बंगाल की गद्दी पर अधिकार करने के बाद अलीवर्दी खाँ ने अपने सबसे छोटे भतीजे एवं दामाद हैबतजंग को बिहार का उपनवाब बनाया।
Q.46. शेरशाह का प्रशासनिक प्रयोगशाला कहाँ था?
(A) चुनार
(B) सहसराम
(C) पटना
(D) दिल्ली
Ans: (B)
Notes – शेरशाह का प्रशासनिक प्रयोगशाला सासाराम था। वह सासाराम से प्रशासन चलाता था।
Q.47. बिहार के मनेर में स्थित शाह दौलत का मकबरा के सम्बन्ध में क्या सही है?
(A) इसका निर्माण लाल पत्थर से हुआ है
(B) इस पर अकबर के अधीन विकसित संश्लेषित शैली का प्रभाव है
(C) उपर्युक्त
(A) और
(B) दोनों
(D) उपर्युक्त में कोई नहीं
Ans: (C)
Notes – इसका निर्माण 1617 में मनेर में हुआ था। यह बिहार में मुगल शैली का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।
Q.48. उत्तर बिहार के कर्नाट शासकों का अंत किस सुल्तान के द्वारा हुआ था?
(A) मुहम्मद बिन तुगलक
(B) गयासुद्दीन तुगलक
(C) फिरोज शाह तुगलक
(D) महमूद तुगलक
Ans: (B)
Notes – 1324 ई. में बंगाल अभियान से वापसी पर गयासुद्दीन तुगलक ने उत्तर बिहार के कर्नाट वंश के शासक हरिसिंह को युद्ध में पराजित कर उसके राज्य पर अधिकार कर लिया। इस युद्ध के साथ कर्नाट राजवंश का अंत हो गया तथा सम्राट हरिसिंह इस वंश के अंतिम शासक साबित हुए।
Q.49. शेरशाह ने किस युद्ध में हुमायूँ को पराजित किया था?
(A) चौसा का युद्ध
(B)बिलग्राम अथवा कन्नौज का युद्ध
(C) उपर्युक्त
(A) और
(B) दोनों
(D)इनमें से कोई नहीं
Ans: (C)
Notes – शेरशाह ने 1539 ई. में चौसा तथा 1540 ई. में बिलग्राम अथवा कन्नौज के युद्ध में हुमायूँ को पराजित कर स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया। इस प्रकार 1540 ई. में शेरशाह ने सूरवंश या सूर साम्राज्य स्थापना की।
Q.50. अंग्रेजों ने 1620 में बिहार में सर्वप्रथम कहाँ अपनी व्यापारिक केन्द्र स्थापित करने का प्रयास किया था?
(A) आलमगंज [पटना]
(B) मुंगेर
(C) पूर्णिया
(D) मनेर [पटना]
Ans: (C)
Notes – अंग्रेजों ने 1620 में बिहार में सर्वप्रथम आलमगंज [पटना] में अपनी व्यापारिक केंद्र स्थापित करने का प्रयास किया था। उन्हें वास्तविक सफलता 1651 में मिली।
Q.51. बिहार में कहाँ अलीवर्दी खाँ ने मराठों को पराजित किया था?
(A) फतुहा के समीप
(B) मुंगेर के समीप
(C) पूर्णिया के समीप
(D) पटना के समीप
Ans: (C)
Notes – अलीवर्दी खाँ ने रानी सराय एवं पटना के युद्धों में अफगानों को पराजित किया, परन्तु इसी बीच रघुजी के पुत्र जानू जी के नेतृत्व में मराठों ने पुन: आक्रमण कर दिया और बंगाल एवं उड़ीसा को लूटा। 1751 ई. में बिहार में फतुहा के समीप अलीवर्दी खाँ ने मराठों को पराजित किया।
Q.52. पटना को अजीमाबाद नाम किसने दिया था?
(A) परवेज ने
(B) राजकुमार अजीम ने
(C) अकबर ने
(D) फर्रूखसियर ने
Ans: (B)
Notes – 1621 ई. में जहाँगीर ने राजकुमार परवेज को बिहार का सूबेदार या प्रांतपति नियुक्त किया। इसके बाद यह पद केवल राजकुमारों को ही प्रदान किया जाने लगा।
Q.53. मुल्ला ताकिया का यात्रा वृतांत किस शासक के समय लिया गया था। जो बिहार के संबंध में विस्तृत जानकारी देताहै?
(A) बाबर
(B) मुहम्मद बन तुगलक
(C) अकबर
(D) शाहजहाँ
Ans: (C)
Notes – मुल्ला ताकिया – अकबर के शासन काल में इसने जौनपुर से बंगाल की यात्रा की और इस क्षेत्र का वर्णन प्रस्तुत किया। इसका विवरण सल्तनतकालीन बिहार के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्ययन स्त्रोत है।
Q.54. बिहार में अफगान सत्ता के आरंभिक उत्कर्ष में निर्णायक देन किसकी थी?
(A) तुर्क कबीले की
(B) सूर कबीले की
(C) फरमूली कबीले की
(D) नूहानी कबीले की
Ans: (D)
Notes – बिहार के इतिहास में नूहानी वंश का महत्वपूर्ण स्थान है। इनका उदय मूल रूप से सिकन्दर लोदी [1489-1517 ई.] के समय में हुए राजनीतिक परिवर्तनों से जुड़ा है।
Q.55. चाँद एवं मुण्ड जो चण्डेश्वरी एवं मुण्डेश्वरी नामक मंदिरों से जुडे हैं। ये संबंधित है?
(A) शाहाबाद के चेरो से
(B) भोजपुर के उज्जैनी से
(C) मुंगेर के पाल से
(D) तिरहुत के कर्नाट से
Ans: (C)
Notes – पालवंश के पतन के पश्चात् बिहार में बहुत से जनजातीय राज्यों का उदय हुआ, जिनमें चेरो राज्य प्रमुख था। इन्होंने शाहाबाद, सारण, चम्पारण एवं मुजफ्फरपुर एवं पलामू [झारखंड] जिलों में शक्तिशाली राज्य की आधारशिला रखी एवं लगभग 300 वर्षों तक एक शक्तिशाली राजवंश के रूप में बने रहे।
Q.56. महमूद लोदी को विस्थापित कर बाबर ने किसे बिहार का प्रशासक नियुक्त किया?
(A) बहार खाँ
(B) जलाल खाँ
(C) फरीद खाँ
(D) हसन खाँ
Ans: (B)
Notes – पानीपत की प्रथम लड़ाई [1526 ई.] के बाद अफगान सुल्तान मुहम्मद शाह नूहानी ने बिहार में स्वतंत्र सत्ता की स्थापना की। 1528
ई. के आसपास सुल्तान मुहम्मद की मृत्यु हो गई।
Q.57. बख्तियार खिलजी की बिहार में पहली महत्वपूर्ण विजय कहाँ की थी?
(A) बिहार शरीफ [ओदंतपुरी]
(B) अजीमाबाद
(C) गया
(D) मुंगेर
Ans: (C)
Notes – 1197-98 ई. के पश्चात् बख्तियार खिलजी ने मगध के क्षेत्र में प्रथम आक्रमण किया एवं उसे लूटा। कुतुबद्दीन ऐबक ने उसे अन्य स्थानों पर भी आक्रमण की अनुमति दी।
Q.58. पालवंश के बाद बिहार पर किस वंश के आधिपत्य का प्रमाण मिलता है, जिन्होंने 1124 से 1188 ई. के बीच शासन किया था?
(A) चौहान वंश
(B) चेरो वंश
(C) गहड़वाल वंश
(D) परमार वंश
Ans: (C)
Notes – पालवंश के बाद बिहार पर गहड़वाल वंश के आधिपत्य का प्रमाण मिलता है, जिन्होंने 1124 से 1188 ई. के बीच पटना, गया, पलामू [झारखंड] एवं मुगेर के क्षेत्रों पर शासन किया था। गहड़वाल वंश संस्थापक चन्द्रदेव था।
Q.59. बख्तियार खिलजी के शव को कहाँ पर दफनाया गया था?
(A) लखनौती में
(B) बिहारशरीफ में
(C) पटना में
(D) बख्तियारपुर में
Ans: (B)
Notes – 1204 ई. के पश्चात् बख्तियार खिलजी ने मिथिला के कर्नाट शासक नरसिंहदेव के खिलाफ आक्रमण करके उसे भी अधीनता स्वीकार करने को बाध्य किया। इसके बाद बख्तियार खिलजी ने बंगाल एवं असम के क्षेत्र में आक्रमण किए, उसी दौरान वह बीमार पड़ा एवं उसी अवस्था में उसके एक अधिकारी अलीमर्दान खिलजी ने उसकी हत्या कर दी।
Q.60. शेरशाह द्वारा कौन-सा कार्य किया गया?
(A) जब्त प्रणाली की शुरुआत
(B) सिकन्दरीगज एवं सन की डंडी का प्रयोग
(C) रुपया का प्रचलन
(D) उपर्युक्त सभी
Ans: (D)
Notes – शेरशाह द्वारा किए गए कार्य- l शेरशाह के समय में लगान निर्धारण हेतु तीन प्रणालियाँ प्रचलित थी- ⇒गल्ला बख्शी अथवा बटाई ⇒नस्क या मुक्ताई या कनकूत ⇒नगदी अथवा जब्ती प्रणाली l शेरशाह ने भूमि की माप के लिए ‘सिकंदरी गज [36 अंगुल या 32 इंच] एवं सन की डंडी’ का प्रयोग किया। l शेरशाह की मुद्रा व्यवस्था अत्यंत विकसित थी उसने पुराने घिसे-पिटे सिक्कों के स्थान पर शुद्ध चाँदी का रुपया [180 ग्रेन] और ताँबे का दाम [380 ग्रेन] चलाया।
Q.61. अंग्रेजों की पटना फैक्ट्री का प्रधान, जॉब चार्नाक कब बना?
(A) 1680 ई॰
(B) 1664 ई॰(C) 1690 ई॰
(D) 1654 ई॰
Ans: (B)
Notes – अंग्रेजों ने अपनी पहली फैक्टरी बिहार के पटना में 1664 ई. में स्थापित किया। 1664 ई॰ में जॉब चार्नाक को पटना फैक्ट्री का प्रधान, बनाया गया, जो इस पद पर 1680-1681 ई. तक बना रहा।
Q.62. मुगल प्रांत बनने के उपरांत बिहार का गवर्नर कौन बना था?
(A) शुज्जात खां
(B) मिर्जा अजीज कोकलतास
(C) मानसिंह
(D) सईदखान
Ans: (B)
Notes – 1580 ई. में अकबर ने अपने साम्राज्य को 12 सूबों में बाँटा, जिसमें बिहार भी एक था। मुगल प्रांत बनने के उपरांत बिहार का गवर्नर खान-ए-आजम मिर्जा अजीज कोकलतास को बनाया गया।
Q.63. बिहार के मनेर में स्थित शाह दौलत का मकबरा किसने बनवाया था?
(A) इब्राहिम खाँ काकर ने
(B) हुसैन खाँ तबतबाई ने
(C) गयासुद्दीन खाँ ने
(D) शुज्जात खाँ ने
Ans: (C)
Notes – पटना से 25 किलोमीटर पश्चिम में स्थित मनेर का छोटा नगर मध्यकाल में सूफी गतिविधि का प्रमुख केंद्र था। यहाँ पर मखदूम याह्या मनेरी की मजार ‘बड़ी दरगाह’ अन्य सूफी संतों की मजारों के साथ स्थित है, जबकि छोटी दरगाह में शाह दौलत की मजार है जो मखदूम साहब के वंशज थे।
Q.64. किस मुगल शासक के काल में बिहारपर बंगाल के नवाबों का नियंत्रण स्थापित हुआ?
(A) जहाँगीर
(B) शाहजहाँ
(C) बहादुरशाह-I
(D)औरंगजेब
Ans: (C)
Notes – बहादुर शाह-Iके शासन काल में बिहार पर बंगाल के नवाबों का नियंत्रण स्थापित हुआ। 1707 ई. में जब औरंगजेब की मृत्यु हुई और बहादुरशाह- प्रथम [1707-1712ई.] जब बादशाह बना तो राजकुमार अजीम जो अजीम- उश-शान के नाम से जाना जाता है के अधिकारों में वृद्धि हुई।
Q.65. किस यात्री ने पटना को मुगल साम्राज्य का दूसरा सबसे बड़ा नगर तथा उत्तरी भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक केन्द्र बताया है?
(A) रॉल्फ फिच
(B) पीटरमुंडी
(C) जॉन मार्शल
(D) टैवर्नियर
Ans: (D)
Notes – फ्रांसीसी यात्री ट्रैवर्नियर ने 1665- 1666 ई. में बिहार की यात्रा की थी। उसने अपने यात्रा विवरण में बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था एवं वित्तीय व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
Q.66. मुगल सम्राट अकबर ने पटना का नगरकिससे जीता?
(A) दाउद खाँ करारानी
(B) अलीवर्दी खाँ
(C) हसन खाँ
(D) बहार खाँ
Ans: (C)
Notes – 1574 ई. में अफगान सरदार दाउद खाँ करारानी को पराजित करके मुगल सम्राट अकबर ने पटना नगर जीता। 1580 ई. में बिहार को मुगल साम्राज्य के सूबा या प्रांत का दर्जा प्राप्त हुआ।
Q.67. बिहार राज्य में स्थित सासाराम [रोहतास] के किला का निर्माण किसने करवाया था?
(A) शेरशाह ने
(B) हुमायूँ ने
(C) इस्लामशाहने
(D) जहाँगीर ने
Ans: (C)
Notes – शेरशाह ने साम्राज्य की उत्तर-पश्चिम सीमा को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बिहार में स्थित सासाराम [रोहतास] में रोहतासगढ़ किले का निर्माण 1540 ई. में करवाया।
Q.68. बिहार के प्रसिद्ध संत शेख अहमद चिर्मपोश से भेंट किस सुल्तान ने कियाथा?
(A) बलबन
(B) गयासुद्दीन तुगलक
(C) मोहम्मद तुगलक
(D) फिरोज तुगलक
Ans: (D)
Notes – बिहार के प्रसिद्ध संत शेख अहमद चिर्मपोश से भेंट फिरोजशाह तुगलक ने किया था। चिर्मपोश बिहारशरीफ मेंरहते थे जिनका गजल गायकी काफी प्रसिद्धहै।
Q.69. बिहार के तुगलक काल के सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रशासक मलिक इब्राहिम या मलिक बया का मकबरा कहाँ है?
(A) बख्तियारपुर में
(B) बिहारशरीफ में
(C) पटना में
(D) मुंगेर में
Ans: (B)
Notes – तुगलक काल में बिहार की राजधानी बिहारशरीफ थी। इस काल में बिहार का सबसे प्रसिद्ध प्रशासक मलिक इब्राहिम था, जो सामान्यत: मलिक बया कहलाता था।
Q.70. पटना को प्रांतीय राजधानी किसने बनाया था?
(A) शेरशाह ने
(B) अलाउद्दीन हुसैन शाह ने
(C) इब्राहिम लोदी ने
(D) राजकुमार अजीम ने
Ans: (C)
Notes – पटना गंगा नदी के किनारे होने के कारण तथा सामरिक महत्व के कारण शेरशाह ने इसे प्रांतीय राजधानी बनायाथा।
Q.71. निम्न में से कौन-सा कार्य शेरशाह द्वारा नहीं किए गए?
(A) देश की भूमि का सर्वेक्षण
(B) ग्रैंडटं्रक रोड [सड़क–ए–आजम]
(C) इबादत खाना का निर्माण
(D) किसानों को पट्टा देने तथा कबूलियत की प्रथा का आरंभ
Ans: (C)
Notes – इबादत खाना का निर्माण शेरशाह द्वारा नहीं किया गया था। इसका निर्माण अकबर ने दार्शनिक एवं धर्मशास्त्रीय विषयों पर वाद-विवाद के लिए 1575 ई. में फतेहपुर सीकरी में करवाया था।
Q.72. सिकंदर लोदी ने 1495-96 में किसे बिहार का प्रभारी नियुक्त किया?
(A) इब्राहिम लोदी
(B) हसन खाँ
(C) बहार खाँ नूहानी
(D) दरिया खाँ नूहानी
Ans: (D)
Notes – हुसैनशाह शर्की को पराजित कर इसे बिहार का प्रभारी बनाया गया। इस दौरान सिकन्दर ने महसूस किया कि बिहार को दिल्ली के प्रत्यक्ष नियंत्रण में रखना ज्यादा ठीक होगा।
Q.73. शेरशाह द्वारा पटना के नवनिर्माण का वर्णन किस रचना में मिलती है?
(A) आलमगीरनामा
(B) बादशाह नामा
(C) वाकियाते मुश्ताकी
(D) तारीखे दाउदी
Ans: (D)
Notes – अब्दुल्लाह द्वारा रचित ‘तारीखे दाउदी’ के अनुसार शेरशाह ने अपने शासनकाल में पटना में एक दुर्ग का निर्माण कराया था। इस तरह मौर्यों के पतन के उपरांत पटना पुन: प्रांतीय राजधानी के रूप में उभरा।
Q.74. इल्तुतमिश ने दिल्ली में सिंहासन पर बैठने के बाद बिहार पर अपना प्रभुत्व स्थापितकर बिहार का शासन किसको प्रदान कियाथा?
(A) यागानतुन को
(B) तुगान खाँ को
(C) मलिक बया को
(D) ख्वाजाजहाँ को
Ans: (C)
Notes – इल्तुतमिश ने दिल्ली में सिंहासन पर बैठने के उपरांत बिहार पर अपना प्रभुत्व स्थापित कर बिहार का शासन इख्तयारुद्दीन चुस्तकबा ‘यागानतुन’ तथा कुछ समय बाद इज्जुद्दीन तुगरिल तुगान खाँ को प्रदान किया था।
Q.75. बिहार में प्रारम्भिक तुर्क गतिविधियों के सन्दर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी के प्रमुख स्रोत क्या है?
(A) तबकाते नासिरी
(B) अकबरनामा
(C) तुजुके बाबरी अलहिन्द
(D) वाक्याते मुश्ताकी
Ans: (C)
Notes – ऐतिहासिक ग्रंथों में मिनहाज-उस- शिराज की तबकाते नासिरी [तबाकत-ए- नासिरी] बिहार में प्रारंभिक तुर्क गतिविधियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराती है।
Q.76. बिहार में नूहानी राज्य का संस्थापक कौनथा?
(A) जलाल खां नूहानी
(B) मुहम्मद शाह नूहानी
(C) दौलत खां लोदी
(D) दरिया खाँ नूहानी
Ans: (B)
Notes – बिहार में नूहानी राज्य का संस्थापक मुहम्मद शाह नूहानी था। मुहम्मद खाँ लोहानी का असली नाम बहार खाँ था।
Q.77. किस काल में बिहार पर दिल्ली सल्तनत के सुल्तानों का निर्णायक वर्चस्व स्थापित हुआ?
(A) ममलूक वंश के काल में
(B) खिलजी युग में
(C) तुगलक काल में
(D) लोदी काल में
Ans: (C)
Notes – तुगलक काल में बिहार पर दिल्ली सल्तनत के सुल्तानों का निर्णायक वर्चस्व स्थापित हुआ। 1320 ई. से लेकर 1388 ई. तक बिहार पर दिल्ली सल्तनत का वर्चस्व रहा।
Q.78. बिहार के किस उप नवाब को अफगानों ने हत्या कर दी थी?
(A) राम नारायण
(B) सफदरजंग
(C) जैनुद्दीन हैबत जंग
(D) जानकीराम
Ans: (C)
Notes – बंगाल की गद्दी पर अधिकार करने के बाद अलीवर्दी खाँ ने अपने सबसे छोटे भतीजे एवं दामाद हैबतगंज को बिहार का उपनवाब बनाया। अफगानों से संघर्ष के दौरान हैबतगंज की हत्या 1748 ई. में कर दी गई।
Q.79. शेरशाह के मकबरा के सम्बन्ध में क्या सत्य है?
(A) यह झील के मध्य में स्थिर अष्टकोणी आकार का है
(B) यह मकबरा चौकोर चबूतरे पर बना है, जिसके चारों ओर सीढ़ियां है
(C) इसकी छत एक भव्य गुंबद के रूप में है
(D) उपर्युक्त सभी
Ans: (D)
Notes – शेरशाह के मकबरा के संबंध में – l यह झील के मध्य में अष्टकोणीय आकार का है। l यह मकबरा चौकोर चबूतरे पर बना है, जिसके चारों ओर सीढ़ियाँ हैं।
Q.80. 1556-57 में मुगल शासक अकबर ने किसकी विद्वता के पुरस्कार में उसे मिथिला का राज्य दे दिया था?
(A) शिव सिंह
(B) हरि सिंह
(C) महेश ठाकुर
(D) राजा मान सिंह
Ans: (C)
Notes – 1556-57 में मुगल शासक अकबर ने मैथिल ब्राह्मण महेश ठाकुर की विद्वता के पुरस्कार में उसे मिथिला का राज्य दे दिया था। महेश ठाकुर खंडवाला वंश के थे जिन्होंने अपनी राजधानी सरिसम- पाहि तथा राजग्राम में बनायी।
Q.81. शेर खाँ के पिता हसन खाँ कहाँ के जागीरदार थे?
(A) वैशाली के
(B) दरभंगा के
(C) सासाराम के
(D) बिहारशरीफ के
Ans: (C)
Notes – शेर खाँ सूरी का वास्तविक नाम फरीद खाँ था। सासाराम के जागीरदार हसन खाँ सूर का पुत्र था।
Q.82. किस वर्ष तुगलक सुल्तान नासिरुद्दीन महमूद ने बिहार का शासन ख्वाजाजहाँ को सौंप दिया था?
(A) 1294 ई.
(B) 1394 ई.(C) 1494 ई.
(D) 1594 ई.
Ans: (B)
Notes – 1394 ई. में तुगलक सुल्तान नासिरुद्दीन महमूद शाह ने बिहार का शासन ख्वाजाजहाँ को सौंप दिया था, उसे सुल्तान उस शर्क की उपाधि प्राप्त थी। सुल्तान नासिरूद्दीन महमूद शाह तुगलक वंश का अंतिम शासक था।
Q.83. बल्लाल सेन का कौन-सा अभिलेख पूर्वी बिहार में सेनों के प्रसार का साक्ष्य है?
(A) सनोखर अभिलेख
(B) बोधगया अभिलेख
(C) भाभुआ अभिलेख
(D) बेदीबन अभिलेख
Ans: (C)
Notes – बल्लाल सेन का सनोखर अभिलेख पूर्वी बिहार में सेनों के प्रसार का साक्षी है। सेन वंश के शासक बल्लाल सेन का राज्य बिहार में मिथिला क्षेत्र पर स्थापित था।
Q.84. किस वर्ष बख्तियार खिलजी ने मिथिला के कर्नाट शासक नरसिंह देव के खिलाफ आक्रमण करके उसे भी अधीनता स्वीकार करने की बाध्य किया था?
(A) 1024 ई॰
(B) 1104 ई॰
(C) 1204 ई॰
(D) 1304 ई॰
Ans: (C)
Notes – 1204 वर्ष बख्तियार खिलजी ने मिथिला के कर्नाट शासक नरसिंह देव के खिलाफ आक्रमण करके उसे भी अधीनता स्वीकार करने के लिए बाध्य किया। इस समय तक दक्षिण बिहार के क्षेत्र को छोड़कर लगभग शेष भागों पर तुर्कों का आधिपत्य कायम हो गया।
Q.85. किस शासन ने मलिक अलाउद्दीन जानी को बिहार में दिल्ली के प्रथम प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया था?
(A) बलबन
(B) बाबर
(C) इल्तुतमिश
(D) अकबर
Ans: (C)
Notes – इल्तुतमिश ने मलिक अलाउद्दीन जानी को बिहार में दिल्ली के प्रथम प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया था, परन्तु शीघ्र ही हस्मुद्दीन इवाज खिलजी ने मलिक जानी को बिहार से मार भगाया। 1226
ई. में इल्तुतमिश के पुत्र नासिरूद्दीन महमूद ने हस्मुद्दीन इवाज खिलजी को मार डाला और बिहार का सूबेदार नियुक्त हुआ।
Q.86. कर्नाट वंश के किस शासक ने मुहम्मद गोरी को हिन्दू शासकों के विरुद्ध सहायता प्रदान की थी?
(A) रामसिंहदेव
(B) नरसिंहदेव
(C) हरिसिंहदेव
(D) सक्रसिंह
Ans: (B)
Notes – प्रारंभ में बंगाल के सेन शासकों एवं कर्नाट शासकों के बीच संघर्ष का दौर चला। कर्नाटों का संघर्ष गहड़वाल वंश के साथ भी हुआ।
Q.87. बिहार का गवर्नर हातिम खाँ किस शासक का पुत्र था?
(A) फिरोजशाह तुगलक
(B) बलबन
(C) जहाँगीर
(D) मुहम्मदशाह
Ans: (C)
Notes – हातिम खाँ [1309-15 ई.] फिरोजशाह तुगलक का पुत्र था जो बिहार के गवर्नर पद पर 1321-22 ई. तक बना रहा।
Q.88. सुल्तान इब्राहिम से पराजित होकर कौन- सा उज्जैन राजा जंगलों में भाग गया था?
(A) संग्रामदेव
(B) रामदेव
(C) जगदेव
(D) ओंकारदेव
Ans: (C)
Notes – सुल्तान इब्राहिम करूर के उज्जैनों से नाराज था। अत: उसने एक सेना उनके खिलाफ भेजी।
Q.89. निम्नलिखित में से किस चेरो सरदार का मुख्यालय बिहियाँ था?
(A) धुधीलिया
(B) बाघमल
(C) चाँद
(D) नारायणमल
Ans: (C)
Notes – धुधीलिया नामक चेरो सरदार का मुख्यालय बिहियाँ था। बिहार में चेर राज वंश ने शाहाबाद, सारण, चम्पारण, मुजफ्फरपुर एवं पलामू जिलों में शक्तिशाली राज्य की स्थापना की।
Q.90. बिहार में तुर्क सत्ता का संस्थापक कौन था?
(A) मलिक हिसामुद्दीन
(B) इब्ने बख्तियार खिलजी
(C) इल्तुतमिश
(D) कुतुबुद्दीन ऐबक
Ans: (B)
Notes – 12 वीं और 13 वीं शताब्दी के मोड़ पर बिहार में तुर्कों का आक्रमण हुआ। तुर्क सेना का प्रमुख इब्ने बख्तियार खिलजी था।
Q.91. मलिक इब्राहिम या मलिक बया बिहार का प्रशासक किस काल में था?
(A) ममलूक काल
(B) खिलजी काल
(C) तुगलक काल
(D) लोदी काल
Ans: (C)
Notes – तुगलक काल में बिहार की राजधानी बिहार शरीफ थी। इस काल में बिहार में मलिक इब्राहिम सर्वश्रेष्ठ प्रशासक साबित हुआ।
Q.92. चेरो जनजाति की शक्ति का वास्तविक पतन किसके द्वारा हुआ था?
(A) उज्जैनिया शासक
(B) मुगल शासक
(C) कर्नाट शासक
(D) अफगान शासक
Ans: (C)
Notes – चेरो जनजाति की शक्ति का वास्तविक पतन उज्जैनिया शासक अर्थात् उज्जैनी राजपूत भोजराज के पुत्र देवराज द्वारा हुआ। मुस्लिम आक्रमण में चेरो राजा मुकुन्द मारा गया तब उसके पुत्र सहसबल चेरो राजा बना, जसने भोजराज को मार डाला।
Q.93. तिब्बती इतिहासकार धर्मस्वामी तिरहुत कब आया था?
(A) 1142 ई॰ में
(B) 1234 ई॰ में
(C) 1321 ई॰ में
(D) 1134 ई॰ में
Ans: (B)
Notes – तिब्बती इतिहासकार धर्मस्वामी 1234 ई. में तिरहुत आया था। वह यहाँ नालंदा महाविहार में शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से आया था।
Q.94. उत्तर बिहार के कर्नाट शासकों का अंत किस सुल्तान के द्वारा हुआ था?
(A) गयासुद्दीन तुगलक
(B) मुहम्मद बिन तुगलक
(C) फिरोज शाह तुगलक
(D) बाबर
Ans: (C)
Notes – 1320 ई. में गयासुद्दीन तुगलक ने दिल्ली में खुशरो खान का अन्त करके एक नए राजवंश की स्थापना की जो इतिहास में तुगलक वंश के नाम से जाना गया। 1324 ई. में बंगाल अभियान से वापसी पर गयासुद्दीन तुगलक ने कर्नाट शासक हरिसिंह पर आक्रमण किया तथा इस युद्ध में हरिसिंह की पराजय हुई।
Q.95. मुकर्रब खान को बिहार का सूबेदार कब नियुक्त किया गया था?
(A) 1618 ई.
(B) 1619 ई.(C) 1620 ई.
(D) 1621 ई.
Ans: (C)
Notes – ई. मुकर्रब खान को बिहार का सूबेदार नियुक्त किया गया। वह अपने पिता की भाँति एक अच्छा चिकित्सक एवं साथ-ही-साथ अंग्रेजी सामानों का अच्छा खरीदार भी था।
Q.96. शेरशाह द्वारा पटना के पुनर्निमाण की विवरण किस रचना में मिलता है?
(A) तारीखे शेरशाही
(B) अकबरनामा
(C) तारीखे दाऊदी
(D) तारीखे फिरोजशाही
Ans: (C)
Notes – पंजाब एवं बंगाल में फतेह के बाद शेरशाह बिहार के पटना में आया। इस समय बिहार की प्रांतीय राजधानी बिहारशरीफ था।
Q.97. बंगाल के किस नवाब ने मुंगेर को अपनी राजधानी बनाया था?
(A) अलीवर्दी खाँ
(B) सिराजुद्दौला
(C) मीर जाफर
(D) मीर कासिम
Ans: (D)
Notes – अंग्रेजों के हस्तक्षेप से मुक्त रहने के उद्देश्य से बंगाल के नवाब मीर कासिम ने अपनी राजधानी मुर्शिदाबाद से हटाकर मुंगेर में स्थापित की थी।
Q.98. बिहार में मुस्लिम प्रभुत्व की स्थापना का श्रेय किसे प्राप्त है?
(A) इल्तुतमिश
(B) मुहम्मद बिन तुगलक
(C) अलाउद्दीन खिलजी
(D) इख्तयारूद्दीन बिन बख्तियार खिलजी
Ans: (D)
Notes – बिहार में मुस्लिम प्रभुत्व की स्थापना का श्रेय इख्तयारुद्दीन बिन बख्तियार खिलजी को प्राप्त है। 1197-98 ई. के पश्चात् बख्तियार खिलजी ने मगध के क्षेत्र में प्रथम आक्रमण किया एवं उसे लूटा।
Q.99. मुगल सम्राट अकबर के काल में किस मुगल सेनानायक ने बिहार पर अधिकार कर व्यवस्था स्थापित की थी?
(A) टोडरमल
(B) आजम खाँ
(C) मानसिंह
(D) मुनीम खाँ
Ans: (C)
Notes – मुगल सम्राट अकबर के काल में मानसिंह ने बिहार पर अधिकार कर व्यवस्था स्थापित की थी। 1587 ई. में मानसिंह को बिहार का सूबेदार नियुक्त किया गया।
Q.100. 1619-1620 ई. में किस ईरानी ने बिहार की यात्रा करके प्रसिद्ध पुस्तक की रचना की थी?
(A) मुल्ला बहबहानी
(B) मुहम्मद सादिक
(C) अब्दुल लतीफ
(D) बरनी
Ans: (B)
Notes – 1619-1620 ई. में मुहम्मद सादिक नामक ईरानी ने पटना तथा बिहार के प्रमुख क्षेत्रों की यात्रा की थी। उसने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘सुबहे सादिक’ में अपने यात्रा प्रसंगों को लिखा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें